पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, देश को मिलीं 100 नई 5G लैब

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की शुरूआत आधिकारिक तौर पर हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस तीन दिवसीय दूरसंचार समारोह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम स्थल पर लगे स्टॉलों का दौरा किया। इस कार्यक्रम में ही पीएम मोदी ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों को दी जाने वाली 100 '5जी यूज केस लैब्स' की घोषणा की।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। फिर उनको नई-नई टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया। पीएम मोदी ने वहां पर रखे डेमो को भी देखा और समझा।

PM Modi

कहां आयोजित हो रहा ये कार्यक्रम?
दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संयुक्त पहल से इस कार्यक्रम को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया है। ये इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 7वां संस्करण है, जिसमें 1 लाख से ज्यादा प्रतिभागी शामिल रहेंगे। इस आयोजन में 31 देशों के 1300 से ज्यादा प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के मुताबिक इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। 5जी के विस्तार, आगामी 6जी की तैयारी, ब्रॉडकास्ट, ड्रोन निर्माण, सेमीकंडक्टर उत्पादन और टिकाऊ प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी विस्तार से बात होगी।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम ना सिर्फ भारत में तेजी से 5G का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि 6G के क्षेत्र में भी लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। हमारे यहां 2G के समय क्या हुआ था, शायद नई पीढ़ी को नहीं पता होगा। हमारे कालखंड में 4G का विस्तार हुआ लेकिन एक दाग भी नहीं लगा है। मुझे विश्वास है कि 6G में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। पीएम ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन सिर्फ अपनी घरेलू जरूरत ही नहीं, दुनिय की जरूरत पूरी करने के विजन पर आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+