पीएम मोदी ने किया मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन, कहा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को होली के दिन मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी वर्ष के अवसर पर साल भर आयोजित किए जाने वाले समारोहों का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली, 18 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को होली के दिन मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी वर्ष के अवसर पर साल भर आयोजित किए जाने वाले समारोहों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर मातृभूमि का जन्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने के लिए हुआ था। मातृभूमि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे देश के लोगों को एकजुट करने के लिए पूरे भारत में स्थापित समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की गौरवशाली परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि योग, फिटनेस, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ को लोकप्रिय बनाने में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है।

बता दें दि मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' का प्रकाशन 18 मार्च, 1923 से आरंभ हुआ था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा मातृभूमि दैनिक को लेकर ट्वीट कर कहा कि सामाजिक सुधारों तथा विकास संबंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने में यह दैनिक अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और साथ ही वह राष्ट्रीय हितों के मुद्दों को भी उजागर करता रहा है। मलयालम दैनिक ''मातृभूमि'' दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित अखबारों में से एक है और आज भी इसकी महत्ता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: दो साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपनी मां से मिलने पहुंचे गांधीनग के घर, साथ बैठकर खाई खिचड़ी
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 'मातृभूमि' के 15 संस्करण और 11 पत्र-पत्रिकाएं हैं। इसके अलावा 'मातृभूमि बुक्स' प्रभाग विस्तृत सम-सामयिक विषयों पर पुस्तकों का प्रकाशन करता है।












Click it and Unblock the Notifications