पीएम मोदी के संग कार्यक्रम में नहीं पहुंचे उद्धव ठाकरे
मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित सर एच एन अस्पताल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी पहुंचना था लेकिन उनके न पहुंचने से दोनों नेताओं की एक साथ मुलाकात की आस भी टूट गयी। वहीं इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने देश में बाल मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से गरीब से गरीब लोगों तक मेडिकल सुरक्षा पहुंचाने की बात कही। पीएम ने कहा कि बीमार होने बाद ठीक होने पर बहुत खर्च होता है जबकि बीमार होने से पहले की सुरक्षा बहुत सस्ती और कारगर होती है, जिसपर लोगों ध्यान देने की जरूरत होती है।
रिलायंस समूह के इस कार्यक्रम में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, रितिक रोशन, शाहरुख खान, समेत कई फिल्मी सितारे और केंद्रीय मंत्री सहित कई हस्तियों ने शिरकत की।












Click it and Unblock the Notifications