'संदेशखाली की घटना ने देश को किया शर्मसार', बंगाल की रैली में पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण 24 परगना की रैली में इंडी गठबंधन को लेकर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस या फिर अन्य दलों का नाम लिए बिना कहा कि आजकल कुछ लोग मेरे परिवार पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन उन्हें ये पता नहीं कि मोदी का परिवार कितना बड़ा है। दरअसल, रैली में पीएम मोदी विपक्षी दलों की ओर से अपने ऊपर की गई कुछ निजी टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा। वहीं संदेशखाली में कथित महिला उत्पीड़न के मामले में भी पीएम मोदी ने ममता सरकार को निशाने पर लिया।

पीएम मोदी ने बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में महिलाओं की रैली को पीएम मोदी ने संबोधित किया। मंच से पीएम ने टीएमसी, कांग्रेस के अलावा आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं को भी निशाने पर लिया। भाजपा के नेताओं की ओर परिवारवाद के खिलाफ की गई टिप्पणियों के बाद पीएम मोदी के निजी जीवन पर कथित बयानों को लेकर प्रधानमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार बनते देख इंडी गठबंधन अब हिलने लगा है। उन्होंने अब मुझे गालियां देना शुरू कर दिया है।

PM Modi in West Bengal Barasat rally

मंच से पीएम ने कांग्रेस, टीएमसी व इंडी गठबंधन में शामिल अन्य दलों को निशाने पर लेते हुए कहा, "केंद्र में एनडीए की सरकार बनते देख, भारतीय गठबंधन अब हिलने लगा है। उन्होंने अब मुझे गालियां देना शुरू कर दिया है। वे मेरे बारे में पूछ रहे हैं।" मेरा परिवार। वे कह रहे हैं कि मैं 'परिवारवाद' के खिलाफ बात करता हूं क्योंकि मेरा कोई परिवार नहीं है। ये लोग मेरे परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि ये 'परिवारवादी' हमारी सभा के गवाह बनें और समझें कि यहां मौजूद सभी लोग मेरा ही परिवार हैं...।"

'संदेशखाली की घटना से देश शर्मसार'
संदेशखाली में हुए कथित महिला उत्पीड़न के मामले की गूंज पूरे बंगाल में है। इस बीच पीएम मोदी ने दक्षिण 24 परगना जिले की रैली में ममता सरकार को भी निशाने पर लिया। मंच से उन्होंने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ, उससे देश शर्मसार हुआ है। इसके बाद भी टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगार को बचाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+