वर्धा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस ने करोड़ों लोगों पर 'हिंदू आतंकवाद' का दाग लगाने की कोशिश की

Recommended Video

    PM Modi ने 'हिंदू आतंकवाद' पर Congress पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए मतदान की तारीख के नजदीक आते-आते राजनीतिक दलों का प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। इसी क्रम में पीएम मोदी महाराष्ट्र के वर्धा में पहुंचे थे जहां उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ये दोनों दल वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश के करोड़ों लोगों पर 'हिंदू आंतकवाद' का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया।

    PM Modi in Wardha, says- Congress labelled peace loving Hindus as Terrorists

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दुओं का अपमान किया है, करोड़ों जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का पाप किया है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए पूछा, 'जब आपने 'हिन्दू आतंकवाद' शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं। हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है।'

    उन्होंने कहा कि अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी 'हिन्दू हिंसक हो सकता है' इस बात का जिक्र तक नहीं किया। हमारी 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हिन्दू आतंकवाद शब्द कौन लाया आपको ये ध्यान रखना है। कांग्रेस ने जिस शांतिप्रिय हिंदू समाज को आतंकवादी कहा वो अब जाग चुका है।

    राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे विश्व को परिवार मानने वाले हिंदू समाज को आतंकवादी कह दिया। राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि इसी कारण वो मेजॉरिटी से भागकर माइनॉरिटी वाली सीट में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी। ये वही कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों के स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+