PM Modi in Agartala: पीएम मोदी ने त्रिपुरा को दी 4350 करोड़ की सौगात, 2 लाख लोगों को मिले पक्के मकान
पीएम मोदी रविवार को त्रिपुरा दौरे पर रहे। उन्होंने अगरतला में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

PM Modi in Tripura Agartala: रविवार पीएम मोदी ने नार्थ ईस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेघालय और त्रिुपुरा की जनता को संबोधित किया। अगरतला में पीएम मोदी ने त्रिपुरा को कई परियोजनाओं के सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार जनजातीय समुदायों के जीवन में सुधार के लिए समर्पित है। जो बजट 21,000 करोड़ रुपये का हुआ करता था, वह अब 88,000 करोड़ रुपये हो गया है। यह भाजपा सरकार है जिसने हर साल 15 नवंबर को 'जनजाति गौरव दिवस' मनाने की पहल शुरू की है।
Recommended Video
पीएम मोदी ने रविवार को अगरतला में कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला व उद्घाटन किया। त्रिपुरा राज्य में पीएम ने कुल मिलाकर 4350 करोड़ के अगरतला में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न किया। जिसमें प्रधान मंत्री आवास योजना- शहरी और प्रधान मंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के लिए 'गृह प्रवेश' कार्यक्रम शामिल था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत त्रिपुरा में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित घरों के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को फायदा होगा।
अगरतला में पीएम ने त्रिपुरा राज्य में स्वच्छता को बढ़ावा देने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मैं स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाने के लिए त्रिपुरा के लोगों को बधाई देता हूं। इससे त्रिपुरा सबसे छोटे राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य बनकर उभरा है। मैं त्रिपुरा को आज एक नया डेंटल कॉलेज मिलने पर बधाई देता हूं"।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 साल में नॉर्थ ईस्ट सेक्टर में कई नेशनल हाईवे बने हैं। कई ग्रामीण क्षेत्र सड़कों से भी जुड़े हुए हैं। हमारी डबल इंजन सरकार का ध्यान भौतिक, डिजिटल के साथ-साथ सामाजिक बुनियादी ढांचे में सुधार पर है। इस मौके त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे। पीएम ने गुजरात में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने आदिवासी समुदायों के लिए आरक्षित 27 सीटों में से 24 पर जीत हासिल की। भाजपा ने आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को महत्व दिया है।












Click it and Unblock the Notifications