'माता सीता के मायके' में पीएम मोदी, बॉर्डर पर अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Recommended Video

    PM Modi Nepal Visit : Janakpur पहुंचे PM Modi, Mata Sita Temple के दर्शन किए | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज नेपाल की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। साथ ही प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की चूक को टाला जा सके। पीएम की यात्रा को देखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर ने सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसबी, कस्टम व नेपाल पुलिस के भी लोग मौजूद थे।

    modi

    पीएम की यात्रा के मद्देनजर नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार गयावाली और नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने जनकपुर का दौरा किया और यहां सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की यह तीसरा नेपाल दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे की खास बात यह है कि वह इस दौरे की शुरुआत काठमांडू से ना कर जनकपुर से करेंगे।

    अपने नेपाल दौरे पर पीएम मोदी जनकपुर, काठमांडू और मुक्तिनाथ मंदिर के लिए खास तोहफों का ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी का नेपाल दौरा पूरी तरह से धार्मिक दौरा होगा। पीएम मोदी का जनकपुर में स्वागत के लिए बार्बीघा मैदान में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित नेपाल के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही वह ऐतिहासिक शहर मुक्तिधाम भी जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+