क्या आपका पहला वोट बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने वाले वीर जवानों को समर्पित हो सकता है: पीएम मोदी
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के लातूर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी की एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी का पूरा भाषण राष्ट्रवाद पर केंद्रित रहा। उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया, साथ ही अफस्पा में बदलाव करने के कांग्रेस के वादे पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने इस दौरान फर्स्ट टाइम वोटर्स से अपील करते हुए कहा, 'आपका पहला वोट, बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने वाले वीर जवानों को समर्पित हो सकता है क्या? पुलवामा में शहीद वीरों को समर्पित हो सकता है क्या? देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं के विकास को समर्पित हो सकता है क्या?'
लातूर में पीएम मोदी ने कहा कि ये नया भारत आतंकियों को घर में घुस के मारेगा। भारत का कोई भी नागरिक देश की सुरक्षा के साथ इस प्रकार के खिलवाड़ को सहन नहीं कर सकता। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस पार्टी ने पाकिस्तान की भाषा को अपने मेनिफेस्टो में मान्यता दे दी है। उन्होंने ये भी कहा कि 60 साल तक सरकार में रही पार्टी जब लुभावने वायदों के रास्ते पर चल पड़ी तो मतलब है कि पराजय से बचने के लिए वह छटपटा रही है।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
पीएम मोदी ने कहा कि कल हमने अपना संकल्प पत्र देश के सामने रखा है और ये मात्र घोषणा पत्र नहीं है अपितु देश को महान बनाने का दस्तावेज है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मोदी हटाओ गठबंधन की मजबूरी है क्योंकि उनके पास देश को देने के लिए न विजन है, न नीति है और न नेता है। सब टुकड़ों में बिखरे हैं। 5 साल का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड साबित करता है कि निर्णय करने में हम कभी पीछे नहीं रहे। सबसे ज्यादा गरीबों को ताकतवर बनाने के लिए काम हमने किया है।'












Click it and Unblock the Notifications