'ईसा मसीह ने ऐसा समाज बनाने पर काम किया, जिसमें सभी के लिए न्याय हो', क्रिसमस कार्यक्रम में बोले PM मोदी

PM Modi in Christmas Day Program: आज क्रिसमस दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर क्रिसमस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने ईसा मसीह के जीवन के संदेश और दया एवं सेवा के मूल्यों की सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि ईसा मसीह ने एक ऐसा समाज बनाने पर काम किया, जिसमें सभी के लिए न्याय हो। उन्होंने कहा कि यह विचार देश के विकास के लिए मार्गदर्शक थे। पीएम मोदी ने कहा कि क्रिसमस के दिन हम ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाते हैं। यह उनके जीवन के संदेश और मूल्यों को याद करने का भी अवसर है।

क्रिसमस कार्यक्रम में बच्चों के साथ पीएम मोदी।

ईसा मसीह ने दया और सेवा के आदर्शों को जिया। उन्होंने एक ऐसा समाज बनाने पर काम किया, जिसमें सभी के लिए न्याय हो। ये आदर्श हमारे देश की विकास यात्रा के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं। पीएम मोदी ने ईसाइयों के साथ अपने पुराने, घनिष्ठ और मधुर संबंधों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वे गरीबों और वंचितों की सेवा में हमेशा आगे रहे हैं।

पोप से मिलने के यादगार क्षण को याद किया पीएम मोदी

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उस समय को भी याद किया जब वह पोप से मिले थे और इसे यादगार क्षण बताया था। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए हमने सामाजिक सद्भाव, वैश्विक भाईचारा, जलवायु परिवर्तन और समावेशी विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की है।

काफी लंबे समय से ईसाई समुदाय के साथ रहा है रिश्ता

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से उनका ईसाई समुदाय के साथ रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति आपके योगदान को गर्व से स्वीकार करते हैं।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने 100 साल बाद बदली प्रथा, जेलेंस्की के देश में आज क्यों मनाया जा रहा क्रिसमस का त्यौहार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+