'...वो कहते हैं 'कब्र' खुदेगी, लेकिन कमल खिलाना लोगों का सपना', कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज
कर्नाटक में दक्षिण भारत में हुए भाषा विवाद पर पीएम मोदी राजनीतिक दलों को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दल ऐसे हैं, जो पिछड़ों का विकास नहीं होने देना चाहते।

PM Modi in Bengaluru: पीएम मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत की क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर राजनीतिक करने वाले दलों को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दलों ने यहां लोगों को भाषा विवाद में उलझाने का काम किया। वे नहीं चाहते थे कि गांवों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के परिवारों के छात्र डॉक्टर या इंजीनियर बन सकें। वहीं पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने अपने खिलाफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लगाए जा उसे स्लोगन का जिक्र किया जिसको लेकर कई राजनेताओं ने भी आपत्ति जताई थी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। ये मेट्रो लाइन 4,249 करोड़ रुपये खर्च कर बनी है। इस मेट्रो लाइन पर कुल 12 स्टेशन बनाए गए हैं। अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि यह मेट्रो लाइन खंड बैयप्पनहल्ली से व्हाइटफील्ड स्टेशन तक परिचालन पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर (पर्पल लाइन) का विस्तार है। ये केआर पुरम से व्हाइटफील्ड तक 13.71 किलोमीटर लंबी है।
मेट्रो लाइन उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो की नई लाइन सूचना प्रौद्योगिकी पार्कों, निर्यात प्रोत्साहन औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल, अस्पतालों और कई फॉर्च्यून 500 कंपनियों में सेवा करने वाले पांच लाख से छह लाख बंगालियों के लिए फायदेमंद है। यह मार्ग पांच ट्रेनों के साथ संचालित किया जाएगा। प्रत्येक में बीईएमएल लिमिटेड से खरीदे गए छह कोच होंगे अधिक ट्रेनों को बैकअप के रूप में रखा जाएगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में सर एम विश्वेश्वरैया को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प यात्रा महा संगम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत में भारतीय भाषाओं का समर्थन ना करने लिए इस क्षेत्री दलों पर निशाना साधा।
पीएम ने कहा कि यहां कुछ दलों ने विकास का पर्याप्त प्रयास करने के बजाय भाषाओं को लेकर 'खेल' खेला। ये वे दल हैं जो नहीं चाहते कि दक्षिण भारत के गरीबों और पिछड़े वर्ग के परिवारों के बेटे और बेटियां भी पढ़ लिखकर विकास करें। वे भी डॉक्टर या इंजीनियर बन सकें।पीएम ने कर्नाटक के एक वायरल वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें पार्टी के बड़े नेता कर्नाटक के पूर्व सीएम अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को सरेआम थप्पड़ मार रहे थे। जो अपने ही कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता का क्या सम्मान करेंगे? बीजेपी में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता।
पीएम ने कहा कि भाषाओं को लेकर नारा देने वाले कुछ दलों ने राज्य में अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह का खेल किया। जबकि गरीबों और पिछड़े परिवारों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने कन्नड़ सहित भारतीय भाषाओं में चिकित्सा शिक्षा सीखने का विकल्प दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि वे (कांग्रेस) कहते हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' लेकिन वे नहीं जानते कि कर्नाटक के लोगों का एक सपना है 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications