यूक्रेन मुद्दे पर पीएम मोदी की अहम बैठक, भारतीयों को निकालने पर दिया जोर
नई दिल्ली, 05 मार्च: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कवायद जारी है। भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसी बीच पीएम मोदी आज एक बार फिर से यूक्रेन मुद्दे पर अहम बैठक की। बताया जा रहा है कि वे इस दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। प्रधानमंत्री की इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग में ऑपरेशन गंगा को और तेज करने पर जोर दिया गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारतीयों को लाया जा रहा है। भारतीय छात्रों की वतन वापसी के लिए 'ऑपरेशन गंगा' जारी है. ऑपरेशन गंगा के तहत अभी तक 13,300 छात्रों को निकाले गए हैं, जबकि कई छात्रों को अभी भी निकाला जाना बाकी है। फिलहाल यूक्रेन से सटे 4 देशों के बॉर्डर से इन भारतीय को निकाला जा रहा है।
भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए ''ऑपरेशन गंगा'' शुरू किया है और इस कवायद के समन्वय के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है। भारत ने शनिवार को कहा कि उसका मुख्य ध्यान यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी में फंसे लगभग 700 भारतीय छात्रों को निकालने पर है, जहां हवाई हमले हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications