PM मोदी ने गर्मी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक, IMD से कहा आसान भाषा में बताएं कैसा रहेगा मौसम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर आने वाली गर्मी के मौसम को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की है और तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग को कुछ निर्देश भी दिए हैं।

pm-modi-holds-high-level-meeting-on-heat-gives-special-instructions-to-imd

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर आने वाली गर्मी के मौसम की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री को इस साल मानसून से जुड़ी भविष्यवाणी की जानकारी दी गई है। यह भी बताया गया है कि इस साल के मौसम का रबी फसल पर क्या असर पड़ेगा और इसके लिए क्या तैयारियां की गई हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय मौसम विभाग से कहा है कि वह रोजाना के मौसम की भविष्यवाणी इस तरह से करे, जिसे कि आसानी से समझा जा सके और वह जानकारी दूसरों तक भी पहुंचाई जा सके। इसमें यह भी चर्चा की गई है कि टीवी न्यूज चैनल और एफएम रेडियो भी रोजाना कुछ समय मौसम के अनुमानों के बारे में बताएं।

पीएम मोदी को गर्मी की तैयारियों की जानकारी दी गई-पीएमओ
इस साल पड़ने वाली गर्मी को लेकर कई तरह की आशंका जताई जा चुकी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की है और इस संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि 'पीएम मोदी को मानसून की भविष्यवाणी, रबी फसलों पर प्रभाव, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और गर्मी की वजह से आने वाली आपदा से संबंधित तैयारियों और राहत उपायों की जानकारी दी गई है।'

'आसानी से समझा जाने वाला पूर्वानुमान जारी हो'
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भारतीय मौसम विभाग को भी खास निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 'पीएम मोदी ने आईएमडी से कहा है कि रोजाना के मौसम का पूर्वानुमान इस तरीके से जारी हो, जिसे कि आसानी से समझा और प्रचारित किया जा सके। यह भी चर्चा की गई कि टीवी न्यूज चैनलों और एफएम रेडियो भी रोजाना कुछ मिनट दैनिक मौसम पूर्वानुमान को समझाने में लगा सकते हैं।'

Recommended Video

    Weather Update : Delhi NCR में परेशान करेगी Heat Wave, IMD की चेतावनी | वनइंडिया हिंदी

    पीएम ने अस्पतालों में फायर ऑडिट पर दिया जोर
    प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने सभी अस्पतालों में विस्तृत फायर ऑडिट की आवश्यकता पर जोर दिया है। 'पीएम मोदी ने सभी अस्पतालों में डिटेल्ड फायर ऑडिट की जरूरत पर जोर दिया है। उन्हें गर्मी से संबंधित आपदाओं की तैयारी के लिए देश भर में चल रहे अलग-अलग कोशिशों और राहत उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+