बंगाल में टीएमसी पर बरसे पीएम मोदी, बोले- जय श्री राम कहने वालों को धमकाते हैं ये लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। पीएम ने कहा कि बंगाल में टीएमसी की सरकार में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया है।

लोगों को जय श्रीराम कहने पर टीएमसी धमकाती है। टीएमसी लोगों को जय श्री राम नहीं कहने देती है। कांग्रेस भी राम मंदिर के खिलाफ है। क्या हम लोगों को इस देश की कमान टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट को सौंपनी चाहिए।

pm modi

इंडी गठबंधन ने पूरी तरह से खुद को तुष्टिकरण की राजनीति को समर्पित कर दिया है। ये लोग बंगाल में भाजपा के खिलाफ वोट जिहाद करना चाहते हैं। एक टीएमसी नेता तो कहते हैं कि ये लोग हिंदुओं को भगीरथी नदी में फेंक देंगे।

आखिर इन लोगों को यह सब कहने की हिम्मत कहां से आती है। इनका कौन समर्थन कर रहा है। टीएमसी के काल में लोग जय श्री राम नहीं कह सकते, राम नवमी नहीं मना सके। हिंदू यहां दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी का कोई भी अत्याचारी बच नहीं पाएगा। टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। बंगाल के युवाओं का भविष्य बेच दिया है।

बंगाल की माता-पिता के सपने को बेच दिया है। टीएमसी के पेपरलीक और भर्ती माफिया ने सबको तबाह कर दिया है। आज देखिए इनके बड़े-बड़े नेता, इनके बड़े-बड़े मंत्री और मुख्यमंत्री के खास सिपाहसलार जेल में पड़े हैं।

पूरा देश चौंक गया इनके नेताओं के घरों से नोटों के पहाड़ निकले हैं। इस विश्वासघात की आप टीएमसी को सजा देंगे कि नहीं देंगे। पश्चिम बंगाल में निवेश लाने के लिए, नौकरी लाने के लिए यह टीएमसी वाले की कट कंपनी रुकावटें पैदा करती है।

उनको सबक सिखाने के लिए यह चुनाव है। बंगाल में एक भी सीट जीतने का इन लोगों को हक नहीं है। उनकी सारी की सारी सीटें पराजित होंगी, आप सबको घर भेज देंगे। हमार किसान, नौजवान विकसित भारत की बहुत बड़ी ताकत हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग राम मंदिर बनने से बहुत गुस्से में हैं। राम मंदिर बना इनकी नींद उड़ गई है। आए दिन ऐसा अनाप-शनाप बोल रहे हैं। इन लोगों ने राम मंदिर का भी बहिष्कार किया हुआ है। 500 साल तक जिस राम मंदिर के लिए हम सबके पूर्वजों ने संघर्ष किया, हमारे पूर्वजों की आत्मा आपके कारनामे को देख रही है।

अपने ही देश की विरासत का बहिष्कार, भगवान राम का बहिष्कार, यह बंगाल की संस्कृति नहीं है। मेरा बंगाल ऐसा नहीं है। मां-माटी-मानुष की बात करने वाली पार्टी आज वोट बैंक के लिए बंगाल का अपमान कर रही है और अपनी विरासत का भी अपमान कर रही है।

पीएम ने कहा कि यह चुनाव पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश का भविष्य तय करेगा। इस चुनाव में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आपका कीमती वोट बर्बाद ना हो। टीएमसी आज इतनी सीट लड़ ही नहीं रही कि वह सरकार तो क्या विपक्ष में भी कुछ नहीं कर सकती है।

कांग्रेस या लेफ्ट को वोट देने से भी आपका वोट बर्बाद होगा। सिर्फ भाजपा को दिया आपका वो देश में एक मजबूत स्थिर सरकार बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+