पीएम मोदी के आवास पर देर रात हुई बैठक, कैबिनेट में बड़े बदलाव से लेकर लोकसभा चुनाव पर चर्चा
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार बीती रात चुनावी रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई है। इस बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे।
अमेरिका और मिस्र की यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने यह बैठक अपने आवास पर की है। रिपोर्ट के अनुसार यह बैठक तकरीबन 5 घंटे तक चली है। इस बैठक में कैबिनेट में बड़े बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई है।

इससे पहले पीएम मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड को देशभर में आगे बढ़ाएंगे। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में यह एजेंडा काफी लंबे समय से है।
जानकारी के अनुसार पार्टी ने देश को तीन हिस्सों में नॉर्थ, साउथ और ईस्ट रीजन में बांटा है ताकि पार्टी के कामकाज को सरल किया जा सके। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 6, 7, 8 जुलाई को इन तीनों क्षेत्रों के शीर्ष नेताओं संग बैठक करेंगे। यह बैठक 6 जुलाई को गुवाहाटी, 7 जुलाई को दिल्ली, 8 जुलाई को हैदराबाद में होगी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भातीय जनता पार्टी अगले दौर के चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपनी तैयारी में जुटी है। राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर को भाजपा अपने पक्ष में करना चाहती है।
पिछले महीने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ संगठन के सदस्यों की ओर से लोगो से संपर्क साधने का बड़ा अभियान चलाया गया था। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर लोगों तक जनसंपर्क किया गया था ताकि 2024 में पार्टी के जनाधार को और मजबूत किया जा सके।
गौर करने वाली बात है युनिफॉर्म सिविल कोड का आम आदमी पार्टी ने समर्थ किया है। आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा था कि मह समान नागरिक संहिता का सैद्धांतिक रूप से समर्थन करते हैं।
पाठक ने कहा कि आर्टिकल 44 भी यूसीसी की बात करता है लेकिन हमारा मानना है कि इसके लिए सभी धर्म के लोग और राजनीतिक दलों से बातचीत होनी चाहिए। सबकी सहमति के साथ ही इसे लागू करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications