पीएम मोदी ने Heat Wave की स्थिति को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, IMD, NDRF को दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते से लगातार बढ़ रहे तापमान और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की। ये उच्च स्तरीय बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों, आवश्यक दवाओं, आइस पैक, ओआरएस और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली हाई लेवल बैठक को लेकर प्रधान मंत्री कार्यालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि वर्ष 2024 में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की सलाह को क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद के साथ प्रसारित करने को कहा गया है। इसके अलावा व्यापक स्तर पर गर्मी के प्रभाव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Prime Minister Narendra Damodar Das Modi

पीएम ने जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
बैठक में पीएम मोदी ने लोगों के बीच जागरूक करने के लिए टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया जैसे सभी प्लेटफार्मों के माध्यम से विशेष रूप से क्षेत्रीय भाषाओं में जागरूकता सामग्री के प्रसार का निर्देश दिया। हाईलेवल मीटिंग में इस बात चर्चा की गई कि आम चुनाव ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मीटिंग में कहा गया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई सलाह का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाए।

Recommended Video

    पीएम मोदी ने Heat Wave की स्थिति को लेकर की हाई लेवल मीटिंग

    हाई लेवल मीटिंग में मौजूद रहे बड़े अधिकारी
    बैठक में पीएम ने गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग का जल्दी पता लगाने और उसे बुझाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। मीटिंग में उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर सरकार के सभी अंगों और विभिन्न मंत्रालयों को इस दिशा में तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। पीएम ने इसके अलावा अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया। मीटिंग के दौरान में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने भाग लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+