ब्राजील ने किया NSG पर भारत का समर्थन, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी हम साथ

गोवा। गोवा में ब्रिक्स के 8वें शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर ने साझा प्रेसवार्ता की।

narendra modi

इस दौरान राष्ट्रपति माइकल टेमर ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) में भारत की दावेदारी का समर्थन करते हुए कहा कि वो आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के साथ हैं।

इससे पहले टेमर का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे दौरे दोनों देशों की सफल रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और भी अच्छे हुए हैं।

हमने हर स्तर पर बातचीत को बढ़ाया है।

इन नए मुद्दों पर आगे बढ़े

मोदी ने कहा कि मैंने और राष्ट्रपति टेमर ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा की है। पीएम ने कहा कि इस बात की खुशी है कि भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौते पूरे करने की ओर हैं।

उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान हमने ड्रग रेगुलेशन, कृषि अनुसंधान और साइबर सिक्योरिटी सरीखे नए मुद्दों पर सहयोग पर आगे बढ़े हैं।

पीएम ने एनएसजी पर ब्राजील के सकारात्मक रुख के लिए ब्राजील को शुक्रिया कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+