''पीएम के आतंकियों के साथ संबंध के चलते हुआ पठानकोट हमला''
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद इदरीस अली ने पठानकोट आतंकी हमले पर बेहद ही शर्मनाक बयान दिया है। इदरीस अली ने पीएम मोदी का संबंध आतंकियों से होने की बात कही है। टीएमसी सांसद ने कहा कि उन्हें लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी का आतंकवादियों के साथ संबंध है, जिसके चलते पंजाब के पठानकोट में आतंकियों ने हमला किया है।

इदरीस अली यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पठानकोट पर यह हमला ठीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत मत है कि पीएम का आतंकियों के साथ कुछ संबंध है।
वहीं टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इदरीस अली के बयान को गलत बताते हुए कहा कि हमने इस बाबत उनसे जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मत नहीं है और हम इदरीस अली के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications