BJP ऑफिस स्‍टाफ के संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, भेजा न्योता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर शनिवार (9 नवंबर) को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में बीजेपी ऑफिस को स्टाफ को आमंत्रित किया है। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने आवास पर दिवाली मिलन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात और बातचीत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि पीएमओ पूरे सरकारी तंत्र के लिए आदर्श की तरह बनकर उभरे।

 PM Modi has invited BJP office staff to his residence on 9th November for Diwali milan

पीएमओ के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, पीएमओ के कर्मचारियों और अधिकारियों के अथक प्रयास से ही सरकार की ओर से किए गए परिवर्तनशील कार्य संभाव हो पाए हैं। पीएम मोदी कर्मचारियों से अपनी नैतिकता एवं प्राथमिकता के जरिये सरकार के अन्य हिस्सों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। उन्होंने 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे किए जाने वाले लक्ष्यों को रेखांकित किया।

आपको बता दें कि हर साल पीएम मोदी दिवाली के दिन देश के जवानों की बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे हैं। इस साल दीवाली के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनका उत्साहवर्धन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+