PM Modi कैबिनेट का दूसरा बड़ा विकेट गिराने की तैयारी, CJP के बाद E20 Janta Party का महासंग्राम

NEET Paper Leak को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभियान ने केंद्र सरकार को पहले बड़ा झटका दिया, तो अब दूसरा मोर्चा खुल गया है। इस बार निशाने पर है भारत की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) हैं। नया डिजिटल आंदोलन E20 जनता पार्टी के नाम से उभरा है, जो मात्र कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर तूफान बन गया।

ट्रांसपोर्टरों के समर्थन के साथ 4 अगस्त को संसद मार्च की तैयारी हो रही है। क्या यह मोदी कैबिनेट पर दूसरा बड़ा दबाव बनेगा? आइए इस पूरे मुद्दे को विस्तार से समझते हैं...

pm-modi-govt-cabinet-minister-nitin-gadkari

E20 जनता पार्टी क्या है और कहां से शुरू हुआ आंदोलन?

CJP के सफल अभियान से प्रेरित होकर E20 जनता पार्टी ने शनिवार-रविवार (25-26 जुलाई 2026) के आसपास अपनी मुहिम शुरू की। यह कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर आधारित एक डिजिटल प्रेशर ग्रुप है।

क्या हैं मांगे...

  • उपभोक्ताओं को 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प दिया जाए।
  • ईंधन पर पारदर्शी लेबलिंग हो, ताकि ग्राहक जान सके वह क्या भरवा रहा है।
  • नीति के प्रभाव पर स्वतंत्र वैज्ञानिक अध्ययन कराए जाएं, माइलेज, इंजन परफॉर्मेंस, रखरखाव लागत और उत्सर्जन पर असर। नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह सब्सिडी, मुफ्त ईंधन या E20 को पूरी तरह हटाने की मांग नहीं कर रही। सिर्फ चॉइस की आजादी चाहती है।

ट्रांसपोर्टरों का समर्थन और 4 अगस्त का संसद तक मार्च

दिल्ली टैक्सी और पर्यटक परिवहनकर्ता एवं टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने E20 के खिलाफ 4 अगस्त को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है। एसोसिएशन का आरोप है कि E20 ईंधन ने...

  • ईंधन दक्षता (माइलेज) कम कर दी।
  • रखरखाव खर्च बढ़ा दिया।
  • खासकर पुराने वाहनों में इंजन परफॉर्मेंस प्रभावित हुई।

ट्रांसपोर्टर कहते हैं कि पुराने इंजनों में इथेनॉल के कारण समस्याएं ज्यादा हो रही हैं कि रफ्तार कम, खर्च ज्यादा। वे स्वतंत्र अध्ययन और नीति की समीक्षा की मांग कर रहे हैं।

इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति: सरकार का तर्क

भारत सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आय बढ़ाने और आयात कम करने के लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दिया। E20 का मतलब है कि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाना।

सरकार के मुख्य तर्क क्या हैं?

  • विदेशी मुद्रा बचत (क्रूड ऑयल आयात कम)।
  • गन्ना और अन्य फसलों के किसानों को अतिरिक्त आय।
  • BS-VI वाहनों में उत्सर्जन कम होना।
  • र्जा मिश्रण विविधीकरण।

नितिन गडकरी ने कई बार कहा कि यह नीति देशहित में है और पर्यावरण के लिए फायदेमंद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+