एयर स्ट्राइक पर बयान के चलते बुरी तरह घिरे पीएम मोदी, लोगों ने मीम्स के जरिए उड़ाया मजाक
नई
क्या कहा था पीएम नरेंद्र मोदी ने?
दरअसल इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि एयरस्ट्राइक को लेकर वायु सेना ने उन्हें कहा था कि मौसम ठीक नहीं है तारीख को टाल देते हैं। लेकिन एयरस्ट्राइक की प्लानिंग के समय उन्होंने सलाह दी थी कि खराब मौसम में बादलों के बीच हमला करने से हमारे प्लेन पाकिस्तान के रडार की पकड़ में नहीं आएंगे। मोदी का ये बयान बड़ी तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
पीएम के बयान पर लोगों ने बनाए मीम्स
पीएम मोदी का ये बयान सामने आते ही लोगों ने इसपर मीम्स बनाने शुरू कर दिए। कोई कह रहा है कि - तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के फैसले को नकार दिया। यानी एयरस्ट्राइक एयरफोर्स ने नहीं पीएम मोदी ने की है। वहीं कई लोग उनके साइंटिफिक टेंपरामेंट पर सवाल उठा रहे हैं।
'जुमला फेंकता रहा 5 साल की सरकार में'
पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान पर जहां वे जनता के सवालों के घेरे में आ गए और ट्रोल हुए वहीं कांग्रेस ने भी ये मौका नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा कि- ‘जुमला ही फेंकता रहा पांच साल की सरकार में, सोचता था क्लाउडी है मौसम, नहीं आऊंगा रडार में।'
यह












Click it and Unblock the Notifications