'अगली हेल्थ इमरजेंसी को रोकने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए', G20 की बैठक में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नागरिकों से अगली हेल्थ इमरजेंसी को रोकने और उसके लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में एक वीडियो संदेश में, पीएम मोदी ने कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। जैसा कि हमने महामारी के दौरान देखा, दुनिया के एक हिस्से में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अन्य सभी हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं।

बता दें कि भारत की G20 अध्यक्षता के तहत G20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 17-19 अगस्त तक गुजरात के गांधीनगर में हो रही है। गौरतलब है कि भारत ने 1 दिसंबर 2022 को G20 की अध्यक्षता संभाली थी। समग्र स्वास्थ्य के महत्व को समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक उत्सव समग्र स्वास्थ्य की सार्वभौमिक इच्छा का एक प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Pm Modi G-20 Meeting

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के साथ पारंपरिक चिकित्सा पर डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन, इसकी क्षमता का दोहन करने के प्रयासों को तेज करेगा। पारंपरिक चिकित्सा के लिए वैश्विक भंडार बनाने के लिए यह हमारा संयुक्त प्रयास होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+