पीएम मोदी बोले- मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान जाकर मुझे रास्ते से हटाने की कही थी बात...

बनासकांठा (गुजरात)। गुजरात में पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले मणिशंकर अय्यर सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'नीच' आदमी वाला बयान देने वाले मणिशंकर अय्यर पर जुबानी हमले जारी हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है। इस बीच पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर पर बड़ा आरोप लगाया है। बनासकांठा में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री बना तब वो (मणिशंकर अय्यर) मेरी सुपारी देने पाकिस्तान गए थे। वहां पाकिस्तान में लोगों के साथ बैठकर उन्होंने कहा था कि मोदी को रास्ते हटा दें तो फिर देखिए भारत-पाकिस्तान शांति का क्या होता है? पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान में जाकर मुझे रास्ते से हटाने की बात कहने का क्या मतलब था?

मोदी का मणिशंकर अय्यर पर बड़ा आरोप

मोदी का मणिशंकर अय्यर पर बड़ा आरोप

पीएम मोदी ने बनासकांठा रैली के दौरान मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधा। उन्होंने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान दौरे का जिक्र किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिशंकर अय्यर जब मेरे पीएम बनने पर पाकिस्तान गए तो वहां कह रहे थे कि जब तक हम मोदी को रास्ते से नहीं हटाएंगे, दोनों देशों के बीच संबंध नहीं सुधरेंगे। आखिर उनके पाकिस्तान में जाकर मुझे रास्ते से हटाने की बात कहने का मतलब क्या था? पीएम मोदी ने कहा कि आखिर मेरा अपराध क्या है? हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी जोड़ा कि लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है, ऐसे में मुझे कुछ नहीं होगा।

'नीच' आदमी वाला बयान देकर मुश्किल में मणिशंकर अय्यर

'नीच' आदमी वाला बयान देकर मुश्किल में मणिशंकर अय्यर

बता दें कि गुरुवार को मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने पीएम मोदी को 'नीच' आदमी तक कह दिया। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान पर तुरंत ही सफाई भी दे दी और साथ ही साथ अपने बयान पर माफी भी मांग ली। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीएम मोदी पर बयान को लेकर बीजेपी ने उन पर चौतरफा हमला बोल दिया। वहीं कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया।

मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासित

मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासित

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सूरत की रैली में मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अय्यर ने गुजरात का अपमान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनका बयान भारत की महान परंपरा का अपमान है। ये मुगलों की मानसिकता को दर्शाता है, ऊंच-नीच का संस्‍कार देश का संस्कार नहीं है। दूसरी ओर बीजेपी ने भी अय्यर के बयान पर पलटवार किया और इसके लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के कहने पर मणिशंकर अय्यर ने ऐसा बयान दिया है। हालांकि बाद में मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान से माफी मांग ली। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+