पीएम मोदी ने दी रमजान की बधाई, उर्दू में ट्वीट कर बताया इस पवित्र महीने का महत्व

नई दिल्ली। इस्लामिक महीना रमजान के शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'रमजान की सबको बधाई देता हूं। हम पैगंबर मोहम्मद साहब के पवित्र विचारों को याद करते हैं, जिन्होंने सद्भाव, उदारता और दान के महत्व पर प्रकाश डाला। रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महिना होता है।' पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया, जो उर्दू भाषा में है।

पीएम मोदी ने उर्दू में Tweet कर दी रमजान की बधाई

अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने दो मिनट का ओडियो मैसेज भी शेयर किया है, जिसमें वे पैगंबर मोहम्मद के रास्तों और उनकी उदारता की तारीफ कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने मैसेज में कहा कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा के दौरान जब कोई भुखा या प्यासा रहता है, तो दूसरे भूखे और प्यासे लोगों के एहसास का भी पता चलता है। मोदी ने कहा कि रमजान वो अवसर है जब पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षा को याद किया जाता है।

रमजान के महिने इस्लाम के कैलेंडर में सबसे पवित्र महिना होता है और इस दिन दुनियाभर के इस्लामिक लोग रोजा रखते हैं। इस दिन मुहम्मद पैगंबर के कुरान के पहले प्रकाशन का जश्न मनाया जाता है।

भारत सरकार ने इस मौके पर जम्मू कश्मीर में सीजफायर का निर्णय लिया है। महबूबा मुफ्ती ने सरकार से आग्रह किया था कि रमजान के मौके पर घाटी में सेना का ऑपरेशन रुकना चाहिए। गृह मंत्रालय ने महबूबा की रिक्वेस्ट मानते हुए सीजफायर की बात मान ली। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान सबसे पवित्र महीने के रूप में माना जाता है। रमजान के महीने में अच्छे कर्म करने और पापपूर्ण कर्मों से दूर रहने होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+