PM मोदी ने गुजरातवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, जानिए गुजरातियों के लिए क्या महत्व रखता है नया साल

नई दिल्ली, नवंबर 05। गुजराती नववर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी गुजरातवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने गुजराती भाषा में ट्वीट कर कहा है, "सभी गुजरातियों को नया साल मुबारक...!! मैं कामना करता हूं कि आज से शुरू हो रहे नया साल आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए और आपको स्वस्थ रखे। साथ ही प्रगति के नए कदम की ओर ले जाए।" आपको बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार को केदारनाथ की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।

narendra modi

गुजरात के व्यापारियों के लिए विशेष महत्व रखता है ये नव वर्ष

आपको बता दें कि गुजराती नव वर्ष हर साल हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की शुरुआत का प्रतीक है। गुजराती नव वर्ष को बेस्टु वारस के नाम से भी जाना जाता है। गुजराती नव वर्ष के दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलकर लोग नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। गुजरात का नव वर्ष प्रदेश के व्यापारी जगत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह उनके लिए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में भी जाना जाता है। गुजरात के उद्यमियों के लिए नव वर्ष बहुत विशेष महत्व रखता है। उद्यमी लोग इस दिन को उत्सव, दावत और मौज-मस्ती के साथ अपने बेस्टु वारस को मनाते हैं।

उत्तर भारत में आज के दिन होती है गोवर्धन पूजा

आपको बता दें कि नया साल उत्तर भारत में गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है, जो हर साल दिवाली के अगले दिन ही आता है। गोवर्धन पूजा के दिन लोग मथुरा के गोवर्धन पर्वत की पूजा अपने-अपने घरों में करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की छत्रछाया में ही एकबार मथुरावासियों को भारी बारिश की वजह से बचाया था। भगवान ने अपनी एक उंगली पर पर्वत को उठा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+