कौन होती हैं 'ड्रोन दीदी', क्या होता है इनका काम? जिनका PM मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र
Drone Didi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को 'मन की बात' में 'ड्रोन दीदी' का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि, ''कुछ सालों पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी। लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में 'ड्रोन दीदी' की इतनी चर्चा हो रही है।''
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।'' पीएम मोदी ने 'मन की बात' में सीतापुर की ड्रोन दीदी से बात भी की। सीतापुर की ड्रोन दीदी बताया कि ,वो ड्रोन की मदद से कृषि कार्य कर रही हैं।

इसके बाद फिर से ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर ये 'ड्रोन दीदी' क्या है? लोग ये जानना चाहते हैं कि 'ड्रोन दीदी' कौन होती हैं और इनका क्या कार्य है?
what is Drone Didi Yojana: ड्रोन दीदी योजना क्या है?
- ड्रोन दीदी, भारत सरकार की एक योजना का नाम है। इसे ड्रोन दीदी, ड्रोन दीदी योजना, ड्रोन दीदी स्क्रीम या फिर नमो ड्रोन दीदी के नाम से भी जाना जाता है।
- इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 2022 में की थी। यह स्कीम महिलाओं को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए की गई थी।
- फरवरी 2024 के अंतरिम बजट में भी सरकार ने नमो ड्रोन दीदी स्कीम के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसके पिछले साल 2023 के बजट में इसके लिए 200 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।
- नमो ड्रोन स्कीम के तहत एक लाख महिलाओं को आने वाले 5 सालों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इस स्कीम को देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के जरिए लागू किया जा रहा है।
Drone Didi Yojana Training: नमो ड्रोन स्कीम की ट्रेनिंग कैसी होती है?
- नमो ड्रोन स्कीम के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा कलेक्ट करने और ड्रोन के रखरखाव के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है।
- महिलाओं को ड्रोन का इस्तेमाल करके अलग-अलग तरीके से खेती के कामों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
Drone Didi Yojana Benefits: ड्रोन दीदी योजना के फायदे?
- ड्रोन दीदी योजना के जरिए सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है। ये महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रहा है।
- रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन दीदी योजना 2024 में महिला ड्रोन पायलट को वेतन के रूप में प्रति माह 15000 रुपये देने का प्रावधान है।
- ड्रोन दीदी योजना के तहत ट्रेनिंग ली महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
- ड्रोन दीदी योजना से कृषि में लगने वाली लागत में भी कमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications