पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, Rafale मामले को लेकर बोले- झूठे आरोप लगाने वालों की खुलेगी पोल
पीएम मोदी ने सोमवार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इससे मेक इन इंडिया और रक्षा के क्षेत्र में तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए मजबूत कदम माना जा रहा है।

PM Modi in Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के बड़ी सौगात दी। पीएम ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इसके साथ पीएम मोदी ने लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी अनावरण किया।
कार्यक्रम में पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं। इसका साथ ही पीएम मोदी ने मंच से विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद के कई कामकाजी घंटे इस पर बर्बाद हो गए। एचएएल की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री और उसकी बढ़ती ताकत झूठे आरोप लगाने वालों की पोल खोल देगी।
पीएम मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री के उद्घाटन के साथलाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी अनावरण किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से आज कर्नाटक के युवाओं को रोजगार, ग्रामीणों और महिलाओं को सुविधा और देश की सेना और मेड इन इंडिया को ताकत देने वाले सैकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
पीएम ने आगे कहा कि कर्नाटक नवाचार की भूमि है। प्रदेश में ड्रोन से लेकर तेजस विमान का निर्माण किया जा रहा है। निवेशकों की पहली पसंद राज्य बना है। आधुनिक असॉल्ट राइफल, एयरक्राफ्ट कैरियर से लेकर फाइटर जेट तक का निर्माण भारत कर रहा है।
'हेलीकॉप्टर फैक्ट्री झूठे आरोपों की खोलेगी पोल'
तुमकुरु में पीएम ने कहा कि एचएएल और कई के बारे में गलत सूचना फैलाई गई। हमारी सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। संसद के कई कामकाजी घंटे इस पर बर्बाद हो गए। एचएएल की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री और उसकी बढ़ती ताकत झूठे आरोप लगाने वालों की पोल खोल देगी। एचएएल रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications