पीएम मोदी ने खुद बताया, आखिर कौन होगा उनका वारिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आपके लिए, आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है, विकसित भारत बनाना है। गरीब से गरीब मां-बाप भी हमेशा चाहता है कि जाने के बाद बच्चों को कोई विरासत में देकर जाए।

हर एक के मन में रहता है कि वह विरासत छोड़कर जाए। मोदी एक ऐसा इंसान है जिसे अपनी कोई विरासत नहीं है। मेरे लिए तो आप ही मेरी विरासत हैं। आप ही मेरे वारिस हैं। मेरा कोई और वारिस नहीं है, इसलिए मुझे आपका और आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए अपने आपको खफा देना है।

narendra modi

आने वाली पीढ़ियां बेहतर हों

मैं नहीं चाहता कि आपके जीवन ने आपने जो कष्ट भोगे, उसका रत्तीभर आपकी आने वाली पीढ़ियों को वो परेशानियों में जीने के लिए मजबूर होना पड़े। इसलिए मुझे गरीब कल्याण के बड़े फैसलों के लिए आज मैं आपके गांव आया हूं, आपके बीच आया हूं, आपका आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं।

इन लोगों की गालियां बढ़ रही हैं

प्रधानमंत्री ने कहा जैसे-जैसे 4 जून पास आ रहा है, मोदी के लिए इंडी वालों की गालियों और बददुआएं काफी बढ़ गई हैं। मोदी को देश की जनता अगले पांच साल के लिए फिर से चुनने जा रही है।

जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी, बिहार के लोगों को मारा, तड़पाया, माता-बहनों का जीवन बर्बाद किया।

जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने घोटाले का दोषी साबित किया है, इन लोगों की आंखों में मोदी 24 घंटे खटकता है। इनकी लाख कोशिश के बाद भी मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा।

लोगों से दिल का रिश्ता है

मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं। इसलिए देश की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है, यही वजह है कि हर दिल में आज मोदी है, तभी तो पूरा देश कहता है फिर एक बार मोदी सरकार।

पंजाब में कांग्रेस के एक नेता हैं, दिल्ली में कांग्रेस के शाही परिवार के ये खासम खास हैं। पंजाब के कांग्रेस के ये नेता कहते हैं कि बिहार के लोगों को पंजाब में बहिष्कार करना चाहिए। ये कांग्रेस के नेता बोल रहे हैं और आरजेडी वाले यहां आपसे वोट मांग रहे हैं।

बिहारियों को पंजाब में घर नहीं खरीदने देंगे

वो कहते हैं कि बिहार के लोगों को ना पंजाब में घर खऱीदने देना चाहिए, ना ही पंजाब में बिहारियों को कोई अधिकार देना चाहिए। बिहार के लोगों के लिए इतनी नफरत इन लोगों के दिल दिमाग में भरी पड़ी है।

क्या आपने कांग्रेस के शाही परिवार से सुना कि इनका मंत्री गलत बोल रहा है, ऐसा नहीं बोलना चाहिए। ये ऐसा नहीं बोल रहे हैं। यहां आरजेडी के लोगों ने तो कान में रुई ठूंस ली है। बिहार की मान मर्यादा, बिहारियों का सम्मान, इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े-टुकड़े गैंग को पाल रहा है। ये उत्तर भारत के लोगों से बदला लेने के मिजाज में हैं। कांग्रेस यहां से साफ हो गई है, यही वजह है कि ये लोग आपसे बदला ले रहे हैं। ये भगवान राम का विरोध करते हैं।

अयोध्या में राम मंदिर बना, आपका गौरव बढ़ा कि नहीं बढ़ा, आपका मांथा ऊंचा हुआ, राम लला को अपना घर मिला, ये कांग्रेस-आरजेडी वाले दुखी हैं। इन लोगों की राजनीति भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाली है,उसको साफ करने की जिम्मेदारी आपकी है। इन लोगों ने हमेशा देश को पीछे ले जाने का खेल खेला है।

ये खुद लाखों करोड़ के मालिक हो गए, जनता रोटी-कपड़ा-मकान के लिए जूझती है। इंडी गठबंधन का मंच राजनीतिक मंच नहीं लाखों करोड़ों के घोटालेबाजों का सम्मेलन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+