इंटरव्यू से पहले ही जवाब तय कर लेती ही मीडिया: पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम मोदी को मीडिया फ्रेंडली कहा जाता है लेकिन उन्हें भी कुछ मीडिया के लोगों से परेशानी है। तभी तो उन्होंने मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम में कहा कि इंटरव्यू लेने वाला साक्षात्कार देने वाले से वही जवाब कहलवाता है जो वह चाहता है, पत्रकार तब तक आपको नहीं छोड़ते हैं जब तक कि उन्हें वो जवाब नहीं मिल जाता है जो वो चाहते हैं। हमें चौराहे जैसी जगहों पर ही जवाब देना पड़ता है।

मोदी ने यह बात इंडिया टीवी के कार्यक्रम में कही जो कि मंगलवार को प्रगति मैदान में टीवी पॉपुलर शो 'आप की अदालत' के 21 साल पूरे होने की खुशी में आयोजित किया गया था। इस शो के होस्ट रजत शर्मा हैं और जो कि इंडिया टीवी के एमडी भी है।

इस शो में राजनीति, बिजनेस और फिल्मी जगत की सभी जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरेन्द्र मोदी ही थे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया टीवी का आप की अदालत ही एक ऐसा कार्यक्रम था जहां नरेन्द्र मोदी पहली बार टीवी पर जनता के सम्मुख पेश हुए थे। इस कार्यक्रम ने टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ दिये थे।

इस मौके पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रणब दा ने जमकर रजत शर्मा की तारीफ की और कहा कि आप की शैली और छवि ही आपको भीड़ से अलग करती है इसलिए हमारी इल्तजा है कि आप इसे कभी ना बदले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+