कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर PM Modi ने दी बधाई, बीजेपी कार्यकर्ताओं से कही ये बात
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मै उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मै भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।
वहीं, दूसरा ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जीत बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।
शुरुआती रुझानों की बात करें तो कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काफी बढ़त के साथ आगे चल रही है। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें चाहिए। वहीं, सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने 132 सीटों जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं, 4 सीटों पर अभी भी कांग्रेस लीड कर रही है।
बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को पूरे राज्य में मतदान किया गया। इस चुनाव में 2614 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications