पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से की फोन पर बात, बांग्लादेश चुनाव में 'ऐतिहासिक जीत' की दी बधाई
PM Modi congratulates Sheikh Hasina: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने लगातार चौथी पर बहुमत हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शेख हसीना अब लगातार चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेंगी। उनकी पार्टी अवामी लीग ने 300 में से 204 सीटें जीती है। जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात करते हुए जीत की बधाई दी है।
बांग्लादेश की मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार चौथी बार पीएम पद को संभालने जा रही हैं। रविवार (7 जनवरी) को हुए आम चुनावों में उनकी पार्टी अवामी लीग ने संसद की 300 में से 204 सीटों पर कब्जा करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हालांकि चुनाव 299 सीटों पर हुआ था।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथे कार्यकाल के लिए उनकी जीत पर बधाई दी।
PM मोदी ने दी शेख हसीना को बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। मैं सफल चुनावों के लिए बांग्लादेश के लोगों को भी बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
खुद शेख हसीना ने 8वीं बार जीता चुनाव
वहीं खुद शेख हसीना ने लगातार आठवीं बार संसदीय चुनाव जीता है। उन्होंने गोपालगंज-3 संसदीय सीट से बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के कैंडिडेट एम निजामुद्दीन लश्कर को करीब 2.49 लाख से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से हराया है। हैरानी की बात है कि पीएम शेख हसीना को 2 लाख 49 हजार 965 मिसे तो प्रतिद्वंदी निजामुद्दीन को महज 469 वोट मिले।
बता दें कि रविवार (07 जनवरी) को हुई वोटिंग के अनुसार बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार सिर्फ 40 फीसदी ही वोटिंग हुई। हालांकि इससे पहले साल 2018 के चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications