'CBSE की परीक्षा में पास Exam Warriors को बधाई, कड़ी मेहनत पर गर्व' शिक्षक सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

सीबीएसई बोर्ड में पास हुए सभी विद्यार्थियों को पीएम मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इन युवाओं की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प पर गर्व है।

PM Modi congratulates CBSE Board Students 03

PM Modi congratulates CBSE Board Students: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को लगता है कि वे भविष्य में बेहतर कर सकते हैं। उनके लिए भविष्य में कई सम्भावाएं हैं, वे बहुत कुछ करने में सक्षम होंगे।

शुक्रवार को पीएम मोदी ने कहा, " मैं उन होनहार युवाओं से कहना चाहता हूं जो महसूस करते हैं कि वे बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर कर सकते थे - आपके पास आने वाले समय में और भी बहुत कुछ है। परीक्षाओं का एक सेट आपको परिभाषित नहीं करता है। अपनी प्रतिभा का उन क्षेत्रों में उपयोग करें जिनके बारे में आप भावुक हैं। आपके जीवन में नई चमक लाएगी।"

पीएम में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी #ExamWarriors को बधाई देता हूं जिन्होंने सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हैं। मुझे इन युवाओं की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प पर गर्व है। मैं युवाओं की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देता हूं।"

यह भी पढ़ें: गुजरात को PM मोदी ने दी 4,400 करोड़ की सौगातें, कहा- 9 साल में 70% महिला लाभार्थियों को मिले घर

पीएम मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा संघ के अधिवेशन को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और इसके लिए शिक्षक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अच्छे शिक्षक कैसे बनें इसके लिए एक बड़ा बदलाव लाने की जरूरत है।

इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत ही नहीं, विदेशों की कई प्रमुख हस्तियों के जीवन में भी हमारे टीचर्स का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कई मौकों पर गर्व के साथ मुझसे इस बारे में जिक्र किया है। विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव लाने का काम टीचर्स जिस अद्भुत तरीके से करते हैं, उसके दो बेहतरीन उदाहरण मुझे गुजरात के आदिवासी इलाके के स्कूलों में देखने को मिले।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-आवास योजना ने आवास क्षेत्र को बदल दिया है। इससे खासकर गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा हुआ है। पीएम ने बताया कि एक चीज मुझे सबसे ज्यादा चीज जो मुझे सबसे ज्यादा खुशी देती है, वह है एक भारतीय मूल, जो पूरे जीवन को बदल सकता है। हमारे सभी शिक्षकों के जज्बे को सलाम है। पीएम ने कहा कि यहां एनईपी का एक पहलू है जिस पर मुझे बहुत गर्व है, जो शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाता है। एक शिक्षक और छात्र के बीच मधुर और स्थायी संबंध होना आवश्यक है।

Recommended Video

    CBSE 10th, 12th Result 2023: छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, बताया सफलता का मंत्र | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: गुजरात को PM मोदी ने दी 4,400 करोड़ की सौगातें, कहा- 9 साल में 70% महिला लाभार्थियों को मिले घर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+