भारत को 40 साल बाद मिला ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड, PM मोदी अभिनव बिंद्रा को कुछ यूं दी बधाई
चार दशक बाद ये मौका आया है, जब किसी भारतीय खिलाड़ी को ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड मिलने जा रहा है। इससे पहले ये सम्मान पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को साल 1983 में मुंबई में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया गया था। ऐसे में पीएम मोदी ने अभिनव को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट पीएम ने अभिनव बिंद्रा के खेल के दिशा में किए सार्थक प्रयासों को जमकर सराहा।
गोल्ड ओलिंपिक ऑर्डर अब तक 116 हस्तियों को मिल चुका है। इनमें सिर्फ एक भारतीय शामिल हैं। अभिनव को यह सम्मान ओलिंपिक मोमेंट को सपोर्ट करने के लिए दिया गया है। वे अभिनव बिंद्र फाउंडेशन के माध्यम से भारतीय खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं। अभिनव ने भारत को 2008 में राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था। वे ओलिंपिक गेम्स का इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं।

ऐसे में बड़ी उपलब्धि हासिल करने अभिनव बिंद्रा को पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "यह हर भारतीय को गौरवान्वित करता है कि अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई। चाहे वह एक एथलीट के रूप में हो या उभरते खिलाड़ियों के गुरु के रूप में, उन्होंने खेल और ओलंपिक आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications