लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्वीट कर लिखा ये मैसेज

देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी आज 96 वर्ष के हो गए हैं। लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने आडवाणी की लंबी उम्र की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आडवाणी जी ईमानदारी और समर्पण के प्रतीक हैं, उनके महान योगदान की बदौलत हमारा देश मजबूत बना है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व से राष्ट्र की उन्नति और एकता आगे बढ़ी है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं। राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए उनके प्रयास 140 करोड़ भारतीयों को हमेशा प्रेरित करते हैं।'

lalkrishna advani, narendra modi

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने अपने अथक परिश्रम और संगठन कौशल से पार्टी को सींचने और कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया। भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता तक आने में आडवाणी जी का अतुलनीय योगदान हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का अक्षुण्ण स्रोत है। ईश्वर से उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+