मोदी ने जापान के पूर्व स्पीकर के निधन पर शोक जताया, बताया भारत का मित्र
नयी दिल्ली। जापान के पूर्व स्पीकर नोबुताका मैचिमुरा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। मोदी ने जापानी सांसद की मौत पर निधन पर दुख जताते हुए उन्हें 'भारत का मित्र' करार दिया।

मोदी ने बयान जारी कर कहा, "नोबुताका मैचिमुरा के निधन पर दुख हुआ। वह भारत के मित्र थे।" उन्होंने कहा कि मैचिमुरा इंडिया-जापान पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप लीग के अध्यक्ष थे और भारत-जापान संबंध की दिशा में काफी काम किया था।
मोदी ने कहा, "मैं पिछली टोक्यो यात्रा में मैचिमुरा से हुई मुलाकात को याद कर रहा हूं। हम उनके परिवार वालों के साथ हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications