'मेरे दोस्त पर हमले से मैं बेहद चिंतित', डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर चिंता जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस हमले की निंदा की है। साथ ही पीएम मोदी ने ट्रंप के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे दोस्त पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिजनों, घायलों और अमेरिकी जनता के साथ हैं।

donald trump

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हमला हुआ है। इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप के कान को चीरते हुए गोली निकल गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को ढेर कर दिया। इस हमले में एक दर्शक की भी मौत हो गई है।

घटना के बाद ट्रंप के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ठीक हैं और स्थानीय अस्पताल में उनकी जांच चल रही है। हमले के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तत्कालत ट्रंप को मंच से हटा दिया।

बता दें कि यह रैली मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन से ठीक दो दिन पहले हुई, जहां ट्रंप को आधिकारिक तौर पर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया जाएगा। इस चौंकाने वाली घटना ने चुनावी रैलियों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है।

एक हमलावर ने मंच की ओर एक ऊंचे स्थान से कई गोलियां चलाईं, लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उसे मार गिराया। इसमें एक दर्शक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उनके दाहिने कान पर गोली लगी है। हमले के बाद उन्होंने सुरक्षा एजेंसी के प्रति आभार व्यक्त किया और हमले में मारे गए लोगों और घायलों प्रति संवेदना व्यक्त की।

कानून प्रवर्तन सूत्रों के अनुसार इस घटना को हत्या के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले की निंदा की है, उन्होंने कहा कि हर किसी को एक सुर में इसकी निंदा करनी चाहिए।

चश्मदीदों ने बताया कि गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। लोगों ने बताया कि उनका मानना ​​है कि हमलावर घटनास्थल के पास एक मंजिला इमारत में छिपा हुआ था।

इस घटना के बावजूद ट्रंप को स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे अगले सप्ताह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि मैं हमारे बहादुर कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो हमले में मारे गए या घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+