PM Modi China Visit पर कांग्रेस ने दागे सवाल, 'क्या चीन की आक्रामकता है भारत का न्यू नॉर्मल मानें?'
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रविवार (31 अगस्त, 2025) को अहम मुलाकात हुई है। इस मीटिंग के बाद चीन के प्रेसिडेंट शी जिन पिंग ने कहा कि ड्रैगन और हाथी की दोस्ती और मजबूत संबंध वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी है। दूसरी ओर देश के अंदर विपक्षी दल इस पर तगड़े हमले कर रही हैं। पहले अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला था और अब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी की यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की असफलता है। मोदी सरकार की कायरता का यह नमूना है।
कांग्रेस के सीनियर नेता और सोशल मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने एक्स पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'क्या 'न्यू नॉर्मल' चीन की आक्रामकता और सरकार की कायरता के तौर पर परिभाषित की जाएगी? चीन की क्षेत्रीय आक्रामकता से हम भली-भांति परिचित हैं।'

PM Modi China Visit पर कांग्रेस ने दागे सवाल
कांग्रेस के सीनियर नेता ने पीएम मोदी की चीन यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चीन के साथ सुलह पर जोर दे रही है, तो क्या हम ये मान लें कि केंद्र सरकार ड्रैगन की क्षेत्रीय आक्रामकता को वैध ठहरा रही है? जयराम रमेश ने आगे इसी पोस्ट में लिखा, 'मोदी ने तियानजिन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी बैठक में कहा कि भारत चीन के साथ आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।'
Prime Minister Modi’s meeting with Xi Jinping today must be evaluated in the following context -
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2025
In June 2020, Chinese aggression in the Galway Valley cost 20 of our bravest of brave jawans to sacrifice their lives. Yet, rather than identify the Chinese aggression, on June 19,… pic.twitter.com/IB8OjFmyse
उन्होंने आगे लिखा कि आज प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात का आकलन कुछ और संदर्भों में भी किया जाना चाहिए। जयराम रमेश ने गलवान घाटी में हुए तनाव की याद दिलाते हुए कहा, 'जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी आक्रामकता के चलते हमारे 20 सबसे बहादुर जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। इसके बावजूद, 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को कायराना तरीके से क्लीन चिट दे दी थी। क्या चीनी आक्रामकता के सामने सरकार की कायरता न्यू नॉर्मल है?'
यह भी पढ़ें: PM Modi China Visit: अखिलेश यादव ने समझाया क्यों गए पीएम चीन? 10 प्वाइंट में बताई पूरी क्रोनोलॉजी
पाकिस्तान के साथ चीन की दोस्ती की भी दिलाई याद?
जयराम रमेश ने पाकिस्तान के साथ चीन की दोस्ती की याद दिलाते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के शहरों और धार्मिक प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया था। इसके बावजूद भी आखिर मोदी सरकार क्यों चीन से दोस्ती कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने चीन से आयात होने वाले सामान और उसका भारतीय बाजारों पर असर को लेकर भी तीखा हमला बोला।
यह भी पढ़ें: India China: बंद होगी ट्रंप की दादागीरी! मिलने वाले हैं मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग, निकालेंगे US का तेल












Click it and Unblock the Notifications