लॉकडाउन बढ़ाने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर बदली अपनी डीपी, दिया ये खास मैसेज
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया। मंगलवार को देश से बात करत हुए पीएम मोदी ने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई, 2020 तक के लिए कर दिया है। संबोधन के तुरंत बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकआउंट की प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है। ट्विटर पर अब पीएम मोदी की मुंह पर गमछा लपेटे और हाथ जोड़े तस्वीर नजर आ रही है।

कपड़े-गमछे या फिर तौलिये से अपने मुंह को ढकें
गौरतल है कि देश में फैली महामारी से बचाव के लिए पीएम मोदी बार-बार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि मास्क ना होने पर आप अपने घर में किसी भी कपड़े-गमछे या फिर तौलिये से अपने चेहरे को ढक सकते हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी अपनी तस्वीर से भी वही संदेश दे रहे हैं। बता दें कि यह फोटो पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की है। ट्विटर पर अपनी फोटो बदलकर पीएम मोदी ने बड़े तबके को एक संदेश देने की कोशिश की है ताकि लोगों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता फैलाई जा सके।

3 मई, 2020 तक बढ़ा लॉकडाउन
बता दें कि 25 मार्च को लागू किए गए लॉकडाउन का आज (मंगलवार) आखिरी दिन था लेकिन कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के बाद केंद्र सरकार ने इसे 3 मई, 2020 तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का जिक्र किया है कि 20 अप्रैल तक सख्ती से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने वाले क्षेत्रों को भविष्य में छूट भी दी जा सकती है।

20 अप्रैल तक रहेगी सख्ती
पीएम ने कहा कि अगले एक हफ्ते कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और कठोर होगी। सरकार 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य पर निगरानी रखेगी और उन्हें परखा जाएगा। इस बात पर फोकस होगा कि वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है। इस पर ध्यान दिया जाएगा कि उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है। अगर उस क्षेत्र में एक भी हॉटस्पॉट नहीं रहा या उसके बनने की आशंका भी नहीं रही तो वहां शर्तों के साथ कुछ लॉकडाउन में कुछ छूट मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'We the people of India', प्रेरित होकर लोगों ने किए ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications