New Year पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति को किया फोन, ट्रंप से बोले...

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से न्‍यू ईयर के मौके पर फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। पीएमओ की ओर से मंगलवार सुबह जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने ट्रंप को नए साल की बधाई देने के लिए कॉल किया था।

trump-modi.jpg

और ज्‍यादा मजबूत होते रिश्‍ते

पीएम मोदी ने अपनी इस कॉल में राष्‍ट्रपति ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिका के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पीएमओ के बयान में बताया गया है, 'पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्‍ते और ज्‍यादा ताकतवर हो गए हैं। पीएम ने पिछले वर्ष में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की दिशा में हुई प्रगति पर चर्चा की। इसके अलावा उन्‍होंने राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की इच्‍छा भी जाहिर की।' राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भी भारत की समृद्धता और इसके नागरिकों की तरक्‍की के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी फोन कॉल पर दीं। पीएमओ ने आगे कहा, 'ट्रंप ने पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के संबंधों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर संतुष्टि जाहिर की है। इसके अलावा उन्‍होंने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए भी कहा।'

ट्रेड पैकेज पर रजामंद हुए दोनों देश

इससे पहले अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रींगला ने कहा था कि दोनों देश एक ट्रेड पैकेज को पूरा करने वाले हैं। इस पैकेज के बाद भारत और अमेरिका दोनों एक-दूसरे के बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। दिसंबर में भारत और अमेरिका के बीच दूसरी 2+2 वार्ता के दौरान दोनों देशों ने बड़े और अहम रक्षा समझौतों को सील किया था। इसके अलावा सेनाओं के बीच आपसी सहयोग को भी बढ़ाने पर रजामंदी जाहिर की गई थी। पिछले वर्ष सिंतबर में यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) से पहले ह्यूस्‍टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप ने मंच साझा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+