नसबंदी से हुई मौत पर प्रधानमंत्री का सख्त रुख
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पेंडारी गांव में नसबंदी कैंप में नौ महिलाओं की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को फोन करके हादसे की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री म्यामार के दौरे पर है।

प्रधानमंत्री ने रमन सिंह से बात करके इस घटना की गहनता से जांच कराने की बात कही। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी प्रकट किया है। गौरतलब है कि पंडेरा गांव के सरकारी अस्पताल के नसबंदी कैंप में नौ महिलाओं की मौत हो गई। कैंप में अभी भी 32 महिलाओं की हालत गंभीर है। जिसके बाद से लोगों में काफी गुस्सा है।
वहीं ऑपरेशन के बाद गंभीर रूप से बीमार महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार नियोजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला अस्पताल के सर्जन ने छह घंटे के अंदर 80 से ज्यादा महिलाओं की नसबंदी कर डाली थी। जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications