पीएम मोदी ने की फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से फोन पर बात, अस्पताल अटैक पर जताया दुख, मानवीय सहायता भेजने का वादा
PM Modi Spoke To Palestinian President: इजराइल और हमास के बीच खूनी जंग जारी है। इस बीच गाजा के एक अस्पताल में हुए भीषण विस्फोट में महिलाओं और बच्चों सहित 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस घटना के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की।
पीएम मोदी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से इस क्रूर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही गाजा अस्पताल हमले की निंदा की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को भी दोहराया।

इसी के साथ क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। हालांकि पीएम मोदी ने कहा कि भारत फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट पर इसकी जानकारी साझा की।
पीएम मोदी ने लिखा- "फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से बात की। गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की। हम फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे।"
इसी के साथ पीएम मोदी ने आगे लिखा-"क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की। इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।"
आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने गाजा अस्पताल अटैक पर दुख जाहिर करते हुए कहा था कि इस हमले में शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। वहीं पीएम मोदी ने हमास के हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हम आपके साथ एकजुटता से खड़े हैं। मालूम हो कि पीएम मोदी ने हमास के हमले को आतंकी घटना करार दिया है।
-
PM Modi: मोदी ने IGNCA के न्यासियों से मुलाकात की -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications