32 मंत्रियों के विभाग यूं ही नहीं बदले, ये है अमित शाह का प्‍लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जहां कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई वहीं कुछ नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए गए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जहां कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई वहीं कुछ नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए गए। इसके अलावा कुछ पुराने मंत्रियों को अच्छे काम का इनाम दिया गया। मंत्रिमंडल विस्तार में 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, 4 मंत्रियों का प्रमोशन करके कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। वहीं इसके अलावा 32 मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए। पीएम मोदी के इस तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार के पीछे एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है। दरअसल यह कैबिनेट विस्तार भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के 350 प्लस मिशन को सफल बनाने के लिए किया गया है।

amit shah

साउथ इंडिया पर शाह की नजर

साउथ इंडिया पर शाह की नजर

पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को 350 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने के लिए एक रणनीति तैयार की है। यह कैबिनेट विस्तार उसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है। पीएम मोदी ने नए मंत्रिमंडल में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का चुनाव किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नजर इस बार देश के तटीय इलाकों की सीटों पर है। आपको बता दें कि ईस्ट और वेस्ट कोस्ट मिलाकर कुल 123 लोकसभा सीटें हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की 42 तमिलनाडु-पुड्‌डुचेरी की 40, केरल की 20 और ओडिशा की 21 सीटें शामिल हैं। इसी लिए पीएम मोदी ने केरल के अल्फोंस कन्नथनम को पर्यटन, ओडिशा के धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया गया है। तमिलानाडु और आंध्रा बेल्ट से प्रतिनिधित्व करने वाली निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

यूपी और बिहार भी है खास

यूपी और बिहार भी है खास

देश की राजनीति में प्रमुख स्थान रखने वाले दो प्रदेश यूपी और बिहार को मोदी के मंत्रिमंडल में अच्छी खासी जगह दी गई है। यूपी में 80 और बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। इस समय मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से 12 मंत्री हैं तो बिहार से 9 मंत्री हैं। मोदी कैबिनेट में रविवार को हुए फेरबदल में भी यूपी-बिहार के दो-दो मंत्रियों को जगह दी गई है।

यूपी के दो नए सांसद बने मंत्री

यूपी के दो नए सांसद बने मंत्री

यूपी से सत्यपाल सिंह और शिवप्रताप शुक्ल को राज्यमंत्री बनाया गया है, तो वहीं बिहार से आरके सिंह को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अश्विनी चौबे को राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान से मोदी कैबिनेट में गजेंद्र सिंह शेखावत को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+