पीएम मोदी की छात्रों के लिए लिखी किताब 'एग्जाम वारियर्स' लॉन्च
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बच्चों के लिए लिखी किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' शनिवार को लॉन्च हो गई है। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किताब को लॉन्च किया।किताब का विमोचन प्रवासी भारतीय केंद्र में हुआ। 'एग्जाम वाॉरियर्स का प्रकाशन पेंग्विन बुक्स ने किया है। 208 पन्नों की किताब की कीमत 100 रुपए हैं। इस किताब की दो दिन से ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले बच्चों का तनाव कम करने के लिए इस किताब में टिप्स दिए हैं। मोदी ने इसमें बच्चों को एग्जाम स्ट्रेस से निपटने और अच्छा परफॉर्म करने के टिप्स दिए हैं।

दसवीं-बारहवीं के बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को खास टिप्स
किताब में दसवीं और बारहवीं के बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की परेशानियों पर फोकस किया गया है। इस पुस्तक में टिप्स को मंत्रों की शक्ल में लिखा गया है। इसके अलावा यह 'इंटरएक्टिव' भी है। मतलब पीएम मोदी ने किताब को सीधे संवाद/बात करने के अंदाज में लिखा है। पुस्तक में कई गतिविधियां भी हैं जिनका छात्र अभ्यास करके न सिर्फ तनाव से मुक्ति पा सकते हैं बल्कि परीक्षा के लिए तैयारियां भी कर सकते हैं।

योगा और फिजिकल एक्टिविटीज की भी बात
इस किताब में कई उदाहरण भी दिए गए हैं। साथ ही स्टूडेंट्स को योगा और फिजिकल एक्टिविटीज की जरूरत भी समझाई गई है। पीएम मोदी के ऐप से इस किताब के कई खास फीचर्स को अनलॉक किया जा सकता है। किताब में छात्रों का कम्युनिटी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी किया गया है।

जल्द शुरू होने वाली हैं बोर्ड परीक्षाएं
किताब के विमोचन के लिए आयोजित कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मुख्य अतिथि हैं जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर विशिष्ट अतिथि रहे। आपको बता दें कि बोर्ड की परीक्षाएं अब करीब ही हैं। बोर्ड एग्जाम्स के लिए सीबीएसई पहले ही 5 मार्च का एलान कर चुका है। 7 साल के लंबे गैप के बाद बोर्ड ने एक बार फिर 10वीं के एग्जाम्स को कंपल्सरी कर दिया है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications