राष्ट्रपति चुनाव: ये है BJP का गणित, इसलिए सुमित्रा महाजन को बाहर जाने से रोका!
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी हो जाने के बाद अब भी संशय बरकरार है कि सत्ता पक्ष से राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी कौन होगा।
इस विषय पर राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा होने से पहले ही असमंजस की स्थिति बरकार है और अटकलों का बाजार भी गर्म है।

सुमित्रा महाजन का नाम चर्चा में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि वो अगले एक हफ्ते तक देश छोड़ कर ना जाएं। माना जा रहा है कि सुमित्रा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। गौरतलब है कि सुमित्रा महाजन और झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति पद के लिए कई दिनों से चर्चा में है।

मोदी और शाह का निर्देश
बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी और शाह की ओर से निर्देश मिले हैं कि सुमित्रा महाजन पूरा हफ्ता दिल्ली ना छोड़ें। बता दें नामांकन भरने की आखिरी तिथि 28 जून 2017 है। साथ ही नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 29 जून 2017 को की जाएगी और नामांकन पत्र को वापस लेने की तिथि 1 जुलाई 2017 है। चुनाव आयोग ने कहा है कि यदि चुनाव आवश्यक हुआ तो 17 जुलाई 2017 को होगा। मतदान का समय सुबह 10 बजे से 5 बजे तक ही होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना 20 जुलाई (गुरूवार) को संपन्न होगी।

ये चाहते हैं पीएम मोदी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 23 जून को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी नामंकन करेगा। इस मसले पर वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकात के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की ओर से बनाए गए पैनल के दो सदस्य गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू पीएम मोदी को जानकारी दी है।

25 जून से पहले पूरी हो जाए प्रक्रिया
भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि 25 जून को अमेरिका दौरा के लिए रवाना होने से पहले NDA उम्मीदवार के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाए। गौरतलब है कि 26 जून को मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच पहली मुलाकात होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications