मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने ट्वीट कर गिनाई खामियां, कहा- 'ये नाकामी-बदहाली के हैं 9 साल'

9 Years Of Modi Government: मोदी सरकार को सत्ता में आए आज 9 साल पूरे हो गए है। 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में सरकार जहां अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं, कांग्रेस ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर खामियां गिनाई।

Rahul Gandhi

9 Years Of Modi Government: सत्ता में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी (26 मई) को पूरे 9 साल हो चुके हैं। 26 मई 2यां014 को पीएम मोदी ने केंद्र की सत्ता संभाली थी। 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं, कांग्रेस ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर खामियां गिनाई।

कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें मोदी सरकार की नाकामियों का जिक्र किया गया है। इस ट्वीट में बेरोजगारी से लेकर महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये 'नाकामी के 9 साल' हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं।'

Recommended Video

    PM Modi की Government के 9 Saal पूरे होने पर Congress ने पूछे 9 Sawal, जानें क्या? | वनइंडिया हिंदी

    मोदी सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, इन 9 वर्षों में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ी। जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख पर तारीख देते रहे।

    जैसे-
    • 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा
    • 2022 तक सबको घर देने का वादा
    • कालाधन लाकर 15 लाख देने का वादा
    • हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा

    ये तो बानगी भर है... इनके जुमले गिनने बैठें तो गिनते हुए कई दिन बीत जाएं। PM मोदी ने अपने वादे तो पूरे नहीं किए, इसके उलट अपनी नासमझी से देश को आफत में डाल दिया। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी, बैंक की लाइनों में लोगों की मौत हुई। कौन भूल सकता है उस भयावह मंजर को।

    कांग्रेस ने आगे लिखा, गब्बर सिंह टैक्स (GST) से व्यापारी तबाह हैं। आए दिन इसका विरोध होता है, लेकिन सुनने वाला मोर को दाने देने में व्यस्त रहे तो लोग क्या करें। अग्निवीर के फैसले ने युवाओं के सपनों को कुचल दिया। जब वो विरोध में उतरे तो उन्हें धमकाया गया कि उनका भविष्य चौपट कर दिया जाएगा।

    हां.. धमकाया गया। मोदी सरकार जनता को डराकर-धमकाकर, सत्ता को खरीदकर, मित्र को सब बेचकर... मौज करने के फार्मूले पर चल रही है। कोई आवाज़ उठाए उसे दबा दो, कुचल दो, जेल में ठूंस दो, बुलडोजर चला दो। ED, CBI का डर दिखाओ। कहीं सरकार न बने तो पैसे के दम पर सत्ता खरीद लो और लोकतंत्र की हत्या कर दो।

    देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, बड़े प्रोजेक्ट 'मित्र' को बेच दो... और आराम से 'मित्र काल' में महंगा मशरूम खाते रहो, फोटो खिंचाते रहो। इस सरकार में मीडिया का रोल भी अहम है। सुबह से शाम तक प्रोपेगेंडा चलता है। महामानव की फर्जी छवि गढ़ी जाती है और आखिर में महामानव 'लाल शर्ट' पहनकर चीन को रिझाते देखे जाते हैं।

    याद ही होगा... चीन को लाल आंख दिखाने की बात हुई थी। आखिर में मामला लाल शर्ट तक पहुंच गया। आज चीन हमारी जमीन पर हमें ही पेट्रोलिंग से रोक रहा है। हमारे जांबाज जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी और आखिर में 'महामानव' लाल शर्ट पहनकर चीन को रिझाने में लग गए। ये है इनकी कायरता।

    इनकी नाकामी की बातें बहुत हैं, इतनी की कई किताबें लिख दी जाए लेकिन तब भी बहुत सी बातें छूट जाएंगी। ये 'नाकामी के 9 साल' हैं। अब जनता इनसे ऊब चुकी है। कर्नाटक का चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे तौर पर PM मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया।

    ये असंतोष की लहर दक्षिण से चली है जो पूरे देश को ख़ुद में समेट लेगी। जनता इंतजार में है और करारा जवाब देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+