पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को दिया 'जीत का मंत्र', बजट के फायदे जनता को बताएं
इस बार के बजट घोषणाओं को जनता के बीच ले जाने का जिम्मा पार्टी सांसदों को दिया गया है। मोदी सरकार ने बजट को किसान-ग्रामीण के साथ-साथ न्यू इंडिया की परिकल्पना के साथ पेश किया है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2019 के लिए कमर कस लिया है। इसके लिए पार्टी युद्धस्तर पर काम कर रही है। बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों को जीत का मंत्र दिया। फिलिस्तीन समेत तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले सुबह-सुबह पीएम मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए कुछ जरूरी काम दिया है। पार्टी के संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सांसदों को निर्देश दिया कि इस बार के बजट का खूब प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वो लोगों की नाराजगी को दूर करें।

बजट का खूब प्रचार-प्रसार किया जाए
प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को निर्देश दिया कि इस बार के बजट का खूब प्रचार-प्रसार किया जाए। दरअसल, इस बार के बजट में गांव, गरीब और किसान पर काफी फोकस किया गया है। बजट में किसानों को दिए जाने वाले एमएसपी को लागत के डेढ़ गुना किए जाने का मसला काफी बड़ा है। इसके अलावा गरीबों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की व्यवस्था एक क्रांतिकारी कदम है। अगर बीजेपी बजट में किसानों के लिए की गई व्यवस्था और 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए तक के हेल्थ इंश्योरेंस मुद्दे का जन-जन तक प्रचार कर पाती है तो सरकार के पक्ष में बेहतर माहौल बनाया जा सकता है।

सांसदों से डोर-टू-डोर जाकर लोगों को बजट के फायदे बताएं
इस बार के बजट घोषणाओं को जनता के बीच ले जाने का जिम्मा पार्टी सांसदों को दिया गया है। मोदी सरकार ने बजट को किसान-ग्रामीण के साथ-साथ न्यू इंडिया की परिकल्पना के साथ पेश किया है। ऐसे में पार्टी सांसदों को बजट में रखी गई बात को जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम ने सांसदों से साफ-साफ कहा है कि यह बजट किसानों और मध्यम वर्ग का बजट है। ऐसे में इसके बारे में आप लोगों का जाकर बताएं। उधर विपक्ष ने बजट को मध्यम वर्ग विरोधी बजट बताने की कोशिश शुरू कर दी है। लिहाजा मोदी ने इस भ्रम को दूर करने के लिए भी सांसदों से डोर-टू-डोर जाकर लोगों को इस बारे में बताने की नसीहत दी है।

अरुण जेटली के बजट भाषण की बुकलेट बांटे जाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण की बुकलेट को लेकर सांसद अपने क्षेत्र में मोदी सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके जरिए जनता को पता चल सके कि मोदी सरकार ने उनके लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं? सरकार ने आखिरी बजट में ग्रामीण और किसानों को खास तव्वजो दी है। बीजेपी आलाकमान का पार्टी सांसदों को साफ संकेत है कि अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहें। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं को खास तवज्जो दी जाए।
-
Scheduled Tribes Population: भारत में कितनी है आदिवासियों की असली आबादी? गृह राज्य मंत्री ने संसद में बताया -
नेपाल में युवा सत्ता की धमाकेदार एंट्री, पीएम मोदी ने बलेंद्र शाह और रबी लामिछाने को दी बधाई -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications