PM Modi Birthday: गंगोत्री धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना, पीएम की दीर्घायु के लिए हुई प्रार्थना
PM Modi birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर के अलावा पूरे उत्तराखंड राज्य में भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके साथ ही शहर के 73 मंदिरों में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। इस बीच पीएम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई।
पीएम के जन्मदिन के मौके पर उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष ने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना की। मां गंगा का भी जलाभिषेक किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम की दीर्घायु की भी कामना की।

बताते चलें कि पूजा अर्चना के अलावा उत्तराखंड में आज से आयुष्मान भव: अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी आज से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। इस मौके पर जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इस बीच सेवा पखवाड़ा भी आयोजित किया जा रहा है।

बताते चलें कि सेवा पखवाड़ा में हर विधानसभा के अंतर्गत 10-10 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना है। वहीं 10 हजार लोगों को देहदान और अंगदान के लिए तैयार करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। आयष्मान भव: अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने से वंचित रह गए लोगों के कार्ड और शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications