PM मोदी को बता दिया CM मोदी, जन्मदिन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं की बड़ी चूक
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को अपना 66वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर वह गुजरात जाएंगे। इसी के मद्देनजर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे गुजरात को नरेंद्र मोदी के पोस्टर, होर्डिंग्स आदि से पाट दिया है।

लेकिन इसी उत्साह में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी भूल कर दी है। उन्होंने सूरत में लगाए गए इस होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लिखा है।
ऐसे बर्थडे स्पेशल बनाएंगे पीएम मोदी
मोदी इस बार के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए पीएम मोदी पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे और फिर उसके बाद आदिवासी इलाकों में रह रहे लोगों से मुलाकात करने जाएंगे।
एयरपोर्ट पर होगा जोरदार स्वागत
इससे पहले गुजरात पहुंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत होगा। वहां से वह राजभवन जाएंगे फिर लीमखेडा में आदिवासी योजना का शुभारंभ करेंगे। वहां पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद यहां से सीधा नवसारी जाएंगे।
मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी जश्न
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने इलाकों में समाजसेवा से जुड़े कार्य करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रव्यापी स्तर पर सेलिब्रेट करने का मूड बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications