पीएम मोदी बोले, नोटबंदी पर चर्चा को लेकर विपक्ष का रवैया 'अलोकतांत्रिक'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर चर्चा को लेकर विपक्ष के रवैये को अलोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले को जनता का समर्थन मिल रहा है।
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर संसद में हंगामे दौर जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर चर्चा को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

नोटबंदी पर मिल रहा जनता का समर्थन: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर चर्चा को लेकर विपक्ष के रवैये को अलोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले को जनता का समर्थन मिल रहा है।
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें जिक्र है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले की तारीफ करते हुए देश के नागरिक समर्थन कर रहे हैं। प्रस्ताव को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेकर आए और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका समर्थन किया।
बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वो संसद में अब तक के सबसे बड़े रिफॉर्म नोटबंदी पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं, जबकि इसे जनता का समर्थन प्राप्त है।
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कई दशक सरकार के विभिन्न फैसलों के लेकर चर्चा की गई, लेकिन नोटबंदी के जैसे बड़े फैसले पर विपक्ष गतिरोध पैदा कर रहे हैं।
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार बैठक के बाद सामने आए और बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। हालांकि वो ये नहीं बता सके आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन फैसलों का जिक्र बैठक में किया था।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत लेस कैश और डिजिटल इकोनोमी की ओर बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जनशक्ति यानी नोटबंदी पर पर सरकार को जनता का समर्थन मिला हुआ है।
बता दें कि 16 नवंबर से संसद का सत्र शुरू हुआ है। हालांकि नोटबंदी के फैसले की वजह से एक भी दिन संसद की कार्यवाही सुचारू रुप से नहीं चल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications