दिग्विजय सिंह के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे नरेंद्र मोदी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। भले ही राजनीतिक प्लेटफार्म पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी को कोसने का मौका ना छोड़ते हों लेकिन निजी तौर पर वो जब भी मिलते हैं तो दोनों के बीच में एक सामान्य व्यक्तियों की तरह ही व्यवहार होता है। जिसका ताजा उदाहरण तब दिखा जब दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे जयवर्धन सिंह की शादी के रिसेप्शन में पीएम नरेन्द्र मोदी को न्यौता भेजा औऱ पीएम मोदी ने रिसेप्शन में पहुंचकर उस न्यौते की इज्जत रखी।

शुक्रवार को दिल्ली के अशोका होटल में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में पीएम मोदी करीब 10 मिनट तक उपस्थित रहे । खुद दिग्गी राजा ने पीएम मोदी का स्वागत किया और हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज तक ले गये। जहां दिग्गी के बेटे-बहू ने पीएम मोदी के पैर छूए और पीएम ने दोनों को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। इस ग्रैंड रिसेप्शन में राजनीति, उद्योग, राजघराने की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

गौरतलब है कि दिग्गी राजा के बेटे जयवर्धन सिंह की शादी बिहार के डुमरिया स्टेट की राजकुमारी से सृजाम्या हुई है। जयवर्धन सिंह खुद एक विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+