पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरिशस में मेट्रो और अस्पताल का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत पड़ोसी देशों के साथ लगातार अपने द्वपक्षीय संबंध बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। गुरुवार को पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम प्रवीण जुगनाथ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दो परियोजनाओं मेट्रो एक्सप्रेस और एक नए ईएनटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान मॉरीशस के पीएम प्रवीण जुगनाथ भी दूसरी तरफ मौजूद रहे।भारत पहले से ही मॉरीशस में कई परियोजनाओं में शामिल है। 2016 में भारत ने हिंद महासागरीय देश में 5 परियोजनाओं के लिए $ 353 मिलियन का एक विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया था।

PM Modi at joint video inauguration of Metro Express & ENT Hospital projects in Mauritius

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, मैं मॉरीशस में अपने सभी दोस्तों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। यह सहभागिता हमारे राष्ट्रों के लिए एक विशेष अवसर है। यह हमारे साझा इतिहास, विरासत और सहयोग में एक नया अध्याय है। भारत और मॉरीशस दोनों विविध और जीवंत लोकतंत्र हैं, जो हमारे लोगों और साथ ही हमारे क्षेत्र और विश्व में शांति के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये दोनों परियोजनाएं मॉरीशस के लोगों की सेवा करेंगी। वे मॉरीशस के विकास के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, हमें गर्व है कि भारत ने मॉरीशस को प्रत्यक्ष सार्वजनिक हित की इन और अन्य परियोजनाओं में भागीदारी दी है। पिछले साल, एक संयुक्त परियोजना ने छोटे बच्चों को ई-टैबलेट प्रदान किए। सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत और एक हजार सामाजिक आवास इकाइयां तेजी से विकसित हो रही हैं। भारत और मॉरीशस दोनों ही विविध और जीवंत लोकतंत्र हैं, जो हमारे लोगों और हमारे क्षेत्र और विश्व में शांति के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर मॉरीशस के पीएम ने कहा कि, भारत के समर्थन और सहायता से हम ना केवल मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना को इतनी तेज़ी से आगे बढ़ाई, बल्कि न्यू ईएनटी अस्पताल जैसी परियोजनाएं की भी शुरू कर दी। इसके लिए मॉरीशस की जनता की जनता भारत की आभारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+